5वीं क्लास की छात्र की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, स्कूल के निदेशक का बेटा गिरफ्तार

गया : गया में पांचवीं क्लास की छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। स्कूल के निदेशक के पुत्र ने बेरहमी से पिटाई किया था और फिर साक्ष्य को छिपाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया था। वजीरगंज में पांचवीं क्लास की छात्र मिहिर की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए स्कूल के निदेशक के पुत्र हर्ष कुमार की गिरफ्तारी की है।

GOAL Logo page 0001 18 22Scope News

आपको बता दें कि हर्ष कुमार के द्वारा ही स्कूल परिसर में पांचवीं क्लास का छात्र 11 वर्षीय मिहिर कुमार के साथ बेरहमी से पिटाई कर दिया था। जिसके कारण बच्चे की मौत स्कूल परिसर में ही हो गई थी। वहीं शव को छिपाने के उद्देश्य से स्कूल के डायरेक्टर के पुत्र हर्ष कुमार के द्वारा वहां से शव को स्कूल से छह किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया था और उसे ट्रेन से कटकर हत्या दर्शना चाह रहा था। वहीं इस सन सनीखेज हत्या मामले का खुलासा एसएसपी आशीष भारती ने की है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी बेसिक स्कूल का था।

दरअसल, बीते आठ मई को वजीरगंज थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी बेसिक स्कूल में अपने घर से स्कूल बस से पढ़ने गया था। लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के कई घंटे बाद जब छात्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबिन शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद पता चला कि छात्र मिहिर का शव वजीरगंज थाना क्षेत्र के छह किलोमीटर दूर एक रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका हुआ मिला था। वहीं परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका स्कूल के निदेशक पर लगाते हुए वजीरगंज थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं से जांच की। जिसके बाद एफएसएल, साइंटिफिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद और स्कूल में लगे कई जगह पर सीसीटीवी कैमरे को देखने के बाद आखिरकार हत्यारे का पता चल पाया।

इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी स्कूल के निदेशक के पुत्र हर्ष कुमार निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि इस मामले को लेकर और भी कई तरह की जांच की जा रही है इसमें और भी जो लोग दोषी पाए जाएंगे उसकी भी गिरफ्तारी होगी। हालांकि पुलिस अभी तक यह नहीं बता पाई है की छात्र की पिटाई कहां हुई थी और किस तरह से छात्र को बाहर ले जाया गया। एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर इंदिरा गांधी बेसिक स्कूलों को भी सील किया जा सकता है। क्योंकि जहां पर देखा गया की स्कूल में मानक के अनुरूप नहीं था। इस पर विभाग को भी स्कूल पर और उसके संचालक पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

यह भी पढ़े : पानी की समस्या से जुझ रहे हैं लोग, दूसरे जगह पलायन करने को मजबूर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...