Arvind Kejriwal : मोदी की गुंडागर्दी है, हेमंत को जेल में डाल दिया…

Jamshedpur – जमशेदपुर में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आज से 35 साल पहले मैं यहां नौकरी किया करता था। मेरा जमशेदपुर से पुराना नाता है वो जो मोदी जी जैसा झूठा नाता नहीं सच्चा नाता है।

यहां फिर से आकर बहुत खुशी हो रहा है। मैं जेल से सीधा आपके बीच में आ रहा हूं। मेरे भाई हेमंत सोरेन भी जेल में बंद है। यहां का बच्चा-बच्चा हेमंत सोरेन से प्यार करता है। यहां की जनता और उनके परिवार पर क्या गुजर रही है ये मैं समझ सकता हूं। हेमंत सोरेन को आज पूरे देश के हर एक कोने में लोग जानते हैं।

Arvind Kejriwal : राजनीतिक षटयंत्र के तहत जेल में है हेमंत

आज हेमंत को राजनीतिक षटयंत्र के तहत जेल में डाल दिया गया है। इतना कुछ होने के बाद भी हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जो कमान संभाली है वह काबिले तारीफ है, वे निडर होकर झांसी की रानी की तरह मोदी सरकार से लोहा लेने के लिए अकेले खड़ी है।

ये भी पढ़ें-हेमंत सोरेन अरविंद केजरीवाल के आधार पर जमानत नहीं मांग सकते हैं-ED 

जब कोरोना के समय दिल्ली की जनता कोरोना बीमारी से मर रही थी तब मैंने हेमंत सोरेन को इस बात की जानकारी दी तब उन्होंने हाथो-हाथ तुरंत मेरे लिए ऑक्सीजन का बंदोबस्त किया और मेरे लिए ऑक्सीजन दिल्ली रवाना किया।

Arvind Kejriwal : हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई सबूत नहीं है

उन्होंने हेमंत को जेल में क्यों डाला, हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई आदेश कोई सबूत नहीं है। किसी अदालत ने अभी तक दोषी कहा है अभी भी जांच चल रही है। फिर क्यो हेमंत को जेल में डाला, मोदी की गुंडागर्दी है। मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। मुझको किसी अदालत ने दोषी नहीं कहा है। कल को तो वे किसी को भी जेल में डाल देंगे।

मोदी आदिवासी से नफरत करते हैं। सारे देश में हेमंत सोरेन को जानते हैं मानते हैं, पूरे देश में एकलौते आदिवासी सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। क्या सिबू सोरेन ने ये देखने के लिए अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन किया था। मोदी जा ने पूरे देश के आदिवासियों को चुनौती दी है। हमने चूड़िंयां पहन रखी है क्या, जब मतदान करने जाओ तो बटन इतनी जोर से दबाना कि इसकी आवाज मोदी तक सुनाई दे।

केजरीवाल

आदिवासी होने के नाते राष्ट्रपति से राम मंदिर का उद्घाटन नहीं कराया

राम मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना था पर उनके आदिवासी होने के नाते उन्हें नहीं बुलाया। कायदे से देखा जाए तो उसका उदघाटन राष्ट्रपति को करना था उन्हें नहीं बुलाया। मोदी आदिवासियों से नफरत करते हैं। यदि अभी भी अगर ऐसे ही चुप रहोगे तो ऐसा ही दमन होता रहेगा। झारखंड से बीजेपी को एक भी सीट आई तो आगे भी दमन होता रहेगा।

गोल 13 22Scope News

ये भी पढ़ें-Rajnath Singh : बीजेपी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई पर राजनीति नहीं करती… 

अगर आप लोगों ने कमल का बटन दबाया तो हेमंत सोरेन जेल में रहेगा और अगर इंडी गठबंधन का बटन दबाया तो हेमंत जेल से बाहर होंगे।

आगे उन्होंने कहा कि इन लोगों को इतना घमंड हो गया कि खुद को भगवान मानने लगे हैं। कल बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त हैं, क्या मोदी जी भगवान से भी ऊपर हो गए। इस बार बटन दबाकर इनके अहंकार को तोड़ना है।

Arvind Kejriwal : 400 पार का नारा बीजेपी आरक्षण हटाने के लिए लगा रही है

बीजेपी 400 पार का नारा आरक्षण हटाने के लिए लगा रही है। अगर मोदी दुबारा आ गए तो देश को और संविधान को खत्म कर देगें। ये चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है ये देश के अस्तित्व का चुनाव है। बीजेपी की सरकार आते ही महंगाई चरम पर है। लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें-JBKSS नेता जयराम महतो मामले पर कोर्ट में सुनवाई, पीड़क कार्रवाई पर… 

4 तारीख को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और 5 को हेमंत सोरेन बाहर होगा। मैं आपसे अपील करना चाहता हूं कि यदि मोदी सरकार की तानाशाही को रोकना है तो जमशेदपुर सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को भारी से भारी मतो से जीत दिलाना है और इंडी गठबंधन की सरकार बनाना है।

Arvind Kejriwal : Arvind Kejriwal : Arvind Kejriwal : Arvind Kejriwal : Arvind Kejriwal :

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...