स्वास्थ्य विभागीय समीक्षात्मक बैठक में DM ने दिए आवश्यक निर्देश

सुपौल : सुपौल स्थित लहटन चौधरी के समाहरणालय सभागार में आज जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय समीक्षात्मक बैठक की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुपौल जिला को निदेशित किया गया कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थान में आने वाले सभी बुखार एवं सर्दी के मरीजों का टीबी जांच कराते हुए दिए गए लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत् सभी को निदेशित किया गया कि राज्य स्तर से दिए गए लक्ष्य को इस पखवाड़ा में प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाले सभी प्रसव पूर्व जांच के समय ही गर्भवती महिलाओं को आईएफए का टैबलेट उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे। सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में रेफर बच्चों को रेफर से पूर्व ही उच्च स्वास्थ्य संस्थान में उनके लिए बेड हेतु वार्त्ता कर लेने का निदेश दिया गया। टेलीमेडिसीन के तहत हब में कार्यरत चिकित्सक जो कम मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराते है उन्हें हर-हाल में लक्ष्य के अनुरुप चिकित्सकीय परार्मश उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर राज्य द्वारा निर्धारित किए गए 151 प्रकार के दवा को हर हाल में मरीजों को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को ससमय पोर्टल पर अपलोड करने का निदेश दिया गया। सभी नवजात शिशू को 0 डोज टीकाकरण से अच्छादित करने का निदेश दिया गया।

सदर अस्पताल में कम से कम 100 मरीजों को प्लास्टर की सुविधा मुहैया कराने का निदेश दिया गया। अनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के सफलता हेतु शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस के साथ समन्वय स्थापित कर एक बैठक करने का निदेश दिया गया। कुछ प्रखंडों के द्वारा उनके स्वास्थ्य संस्थान में बीएसएनएल का नेट कार्य नहीं करने की शिकायत पर उन्हें जिस कंपनी का वहां नेट कार्य करता हो उसका नेट लेने का निदेश दिया गया। उक्त अवसर पर सिविल सर्जन, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...