Commercial Advertisment

मोदी से बैर नहीं, रविशंकर का खैर नहीं, वोट का करेंगे बहिष्कार

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के बेरिया करणपुरा में स्थानीय लोगों ने पटना साहिब के सांसद व एनडीए के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद का जबरदस्त विरोध किया। इन लोगों का कहना है कि रविशंकर यहां के सांसद हैं लेकिन लापता सांसद के रूप में जाने जाते हैं। हम लोग बार-बार अनुरोध किया कि छठ का तालाब, सड़क निर्माण और नाली नहीं है। वहीं यहां दलित समाज के लोग रहते हैं उनके नाली की व्यवस्था नहीं किया गया है। किस अवस्था में लोग रहते हैं देख लिया जाए।

GOAL Logo page 0001 21 22Scope News

पटना सिटी में रविशंकर प्रसाद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोग गांव घूमकर रविशंकर को वोट नहीं देने का अपील कर रहे हैं। वहीं पिछली बार इन लोगों ने भाजपा के खुलकर समर्थन किया था आज विकास नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि रविशंकर प्रसाद का व्यवहार भी अच्छा नहीं है। लोगों के साथ उनका व्यवहार ठीक नहीं है। बहुत बड़ी-बड़ी बातें बोलते हैं लेकिन एक भी काम नहीं कर पाते हैं। लगातार उनसे हमलोग काफी अनुरोध किया लेकिन कोई काम उन्होंने नहीं किया।

हमारे मोहल्ले निवासी कहते हैं कि ना ही सड़क और नाली का निर्माण करवाया गया है, सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। इसी वजह से हमलोग वोट बहिष्कार करने का फैसला लिया है। वहीं महिलाओं ने कहा कि हमलोग की दुर्दशा बहुत ही खराब है। हमलोग दलित समाज से आते हैं। हमलोग का स्थिति काफी दयनीय हो गया है। ना ही नाली है और न ही पीने का पानी है। इसलिए हमलोग झाड़ू से लेकर उनका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना सिटी के अन्य क्षेत्रों में भी रविशंकर का जबरदस्त विरोध हो रहा है। यहां तक कि उनको वापस जाओ के नारे भी लगाए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि आने वाले वक्त में वोटिंग का स्थिति क्या रहेगा, यह तो वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़े : निजी जमीन पर जबरन कब्जा कराने का पुलिस पर लग रहा है आरोप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...