पटना : पटनासिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट गंगा किनारे से शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया. पुलिस ने मृतक युवक की पहचान छोटी पहाड़ी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है कि युवक की हत्या की गई है या फिर गंगा नदी में डूबने से उसकी मौत हुई है.
पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है. मृतक युवक के पिता बिरजू कुमार ने बताया कि किसी लड़के ने फ़ोन कर अभिषेक को बुलाया था उसके बाद उसका शव मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मौत कैसे हुई है.
रिपोर्ट : उमेश चौबे
कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप


















