Advertisment

बोकारो में ड्रोन से वीडियो बनाकर सर्वे कर रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बोकारो. ड्रोन से वीडियो बनाकर सर्वे कर रहे तीन लोगों को शिबुतांड के ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मामला बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक महीने से तीनों लोग छुपछुपकर ड्रोन कैमरे से वीडियो बना रहे थे, तथा वे अपनी कार को जंगल में छुपाकर रखे हुए थे।

ड्रोन से वीडियो बना रहे तीन लोग बनाये गये बंधक

ग्रामीणों ने बताया कि बिना ग्रामीणों को सूचना दिए ड्रोन से गांव पर निगरानी करना संदेहास्पद है। चूंकि गांव की महिलाएं तालाब में स्नान करने जाती है। ऐसी स्थिति में वीडियो बनाना घोर अपराध है। इसलिए हम लोगों ने तीनों को पकड़ा है। तीनों को सुरक्षित रखा गया है। पकड़े गए तीनों में से दो युवक उड़ीसा के बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि पकड़े गए लोगों के मुताबिक वे बीएसएल के अधिकारी एके सिंह के आदेश पर सर्वे कर रहे थे। ग्रामीण सच्चाई क्या है, इसे जानने के लिए बीएसएल के अधिकारियों के बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस भी पहुंच चुकी है, लेकिन ग्रामीण पकड़े गए तीनों को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...