Hazaribagh : अचानक घुसा 20-25 जंगली हाथियों का झुंड, व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, फिर किया…

Hazaribagh पिछले कई दिनों से हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन किसी ने किसी इलाके जंगली हाथियों का तांडव देखने को मिल रहा है तो कहीं किसी की फसल बर्बाद कर रहें है। जंगली हाथियों ने कई घरो को तबाह किया है साथ ही हाथियों ने कई लोगों की जान भी ली है।

ये भी पढे़ं-Ranchi Murder : Xtreme बार में डीजे की गोली मारकर हत्या, शराब के नशे में… 

अचानक गांव में घुसे 20 से 25 हाथी

इसी दौरान कल आधी रात में दारू थाना क्षेत्र के बलिया गांव में 20 से 25 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पाद मचाया है। इसी दौरान काबिलासी पंचायत के पूर्व मुखिया के पति अशोक रविदास को जंगली हाथियों ने कुचल कर बेरहमी से मार डाला।

ये भी पढे़ं-IPL Final : कोलकाता बना आईपीएल का नया सरताज, काव्या मारन के खाली हाथ… 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दिन में तो हाथी जंगल की ओर चले जाते हैं। लेकिन रात होते ही हाथियों का झुंड गांव की ओर प्रवेश कर जाता है। अब कई लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही कई किसानों के खेतों में लगे फसलों को भी तहस-नहस कर दिया है।

ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर

वही हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है। इधर मृतक अशोक रविदास के शव को ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले गए हैं। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

ये भी पढे़ं-Tender Commission : मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड इतने दिन बढ़ी, अब आगे…

इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लगातार ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। वहीं इस घटना को लेकर वन विभाग अपने स्तर से छानबीन में जुट गई है।

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img