Lok Sabha Election: भाजपा 400 के पार और कांग्रेस सिमटेगी 40 के अंदर, अमित शाह का बड़ा दावा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अभी एक चरण का मतदान होना बाकी है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा 400 पार करने वाली है और कांग्रेस 40 के अंदर सिमटने वाली है। वहीं अखिलेश जी 4 भी पार नहीं कर पाएंगे। बता दें कि अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव का परिणाम 4 जून को आएगा।

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 4 जून को राहुल बाबा की पार्टी 40 भी पार नहीं कर पाएगी और अखिलेश बाबू 4 भी पार नहीं कर पाएंगे। 4 जून को मोदी जी, भाजपा और एनडीए की विजय निश्चित है। 4 जून की दोपहर को आप देख लेना, राहुल बाबा के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम के कारण हम हारे हैं। हार का ठीकरा भी खड़गे साहब पर फूटेगा।

Lok Sabha Election: राहुल फोड़ेंगे ईवीएम पर ठीकरा

उन्होंने कहा कि 4 जून के परिणाम सुनिश्चित है, भाजपा जीतने वाली है, 400 सीटें आने वाली हैं। उस दिन 4 बजे राहुल बाबा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और ‘कहेंगे कि ईवीएम के कारण भाजपा जीती है। राहुल बाबा, हार का ठीकरा मशीनों पर मत फोड़िये, अपनी नीतियां देखिए, जिनके कारण जनता आपको नहीं चुनती।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाले दो शहजादे राहुल बाबा और अखिलेश यादव हैं। वहीं दूसरी ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बावजूद जिनपर 25 पैसे का भी आरोप नहीं है, ऐसे हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

Lok Sabha Election: अमित शाह का कांग्रेस-सपा पर निशाना

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, PoK मत मांगिए। अरे राहुल बाबा आपकी पार्टी एटम बम से डरती होगी, हम भाजपा वाले नहीं डरते। आज मैं यहां से कहकर जाता हूं कि PoK भारत का था, है और हम इसे लेकर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस 70 साल से राम जन्मभूमि के मामले को अटका कर बैठे थे। मोदी जी ने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। मोदी जी ने सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बल्कि औरंगजेब द्वारा तोड़ा गया काशी विश्वनाथ का मंदिर भी बनाया और सोमनाथ का मंदिर भी सोने का बन रहा है।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...