गोड्डा, दुमका व राजमहल में अंतिम चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा प्रचार

रांची: 1 जून को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के लिए गोड्डा, दुमका व राजमहल निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम गया।

इसी के साथ चुनाव प्रचार करने बाहर से गए नेता और कार्यकर्ता वहां से लौट जाएंगे। दुमका और गोड्डा में आमने-सामने का मुकाबला है तो राजमहल में लोबिन हेंब्रम के चुनाव मैदान में उतरने से यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।

दुमका संसदीय क्षेत्र तीनों सीटों में सबसे हॉट सीट है। पिछली बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया था। इस सीट पर भाजपा की ओर से सीता सोरेन और झामुमो की ओर से नलिन सोरेन चुनाव मैदान में हैं।

यहां कोई भी उम्मीदवार तीसरा कोण बनाता नहीं दिख रहा है। गोड्डा संसदीय क्षेत्र में भी आमने-सामने की लड़ाई है। गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर प्रदीप यादव और भाजपा के प्रत्याशी के रूप में निशिकांत दुबे चुनाव मैदान में हैं।

राजमहल संसदीय क्षेत्र में भी मुकाबला गठबंधन के उम्मीदवार एवं वर्तमान में सांसद विजय हांसदा और भाजपा के उम्मीदवार ताला मरांडी के बीच है। लेकिन वहां पर लोबिन हेम्ब्रम चुनाव को त्रिकोणीय संघर्ष की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...