Advertisement
Advertisement

तेजस्वी का चिराग और बीजेपी पर हमला, कहा- इस बार जनता कर देगी पस्त

पटना : आखिरी चरण के चुनाव प्रचार प्रसार खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव प्रचार भी समाप्त हो गया है। अब आखिरी चरण के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जनता पस्त कर देगी। चिराग पासवान के तेजस्वी को सनातन विरोधी कहने पर उन्होंने कहा कि इस भाषा को नहीं बोलेंगे तो वह क्या बोलेंगे। अब तो उनका पूरा रंग रूप आरएसएस वाला हो गया है। भाजपा के रंग में हैं, इसी तरह का बात बोलेंगे।

GOAL Logo page 0001 28 22Scope News

तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे धर्म पर सवाल उठा रहे हैं और मुझको वह सनातन विरोधी बता रहे हैं। मेरा नाम क्या है। वो पिछड़ों को बोल रहे हैं कि पिछड़े सनातन विरोधी हैं। चिराग को ओबीसी के लोग चुनाव में बताएंगे। चिराग पासवान को अयोध्या जाने पर कहा कि बस एक टिकी रखना बाकी रह गया है। तेजस्वी के व्हीलचेयर पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि उन्हीं के अस्पताल में इलाज कराएंगे। अपने पूरे चुनाव में तेजस्वी ने कुल 251 सभाएं की। इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि चुनाव दिन प्रतिदिन बढ़ा है।

विपक्ष के नेता ने कहा कि एनडीए सोचा था की सात चरण में चुनाव कराएंगे तो फायदा उनको होगा। लेकिन फायदा हमने उठा लिया। पूरी तरीके से जनता गोलबंद हो गई है। उनके झूठ के एजेंडों को जनता समझ चुकी हैं और जो सही में मुद्दा है उसे पर बात नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान हो या और कोई हो भाजपा के लोग कोई नौकरी के बारे में बात किया है।क्या कोई बोला है कि बिहार में विजन क्या है। हम लोगों ने लोगों को बताया। नौकरी और महंगाई पर हमलोगों ने बात की। गरीबी हम कैसे हटाएंगे, लोगों को आर्थिक न्याय कैसे दिलाएंगे, बोलो क्या बोलते रहे हैं। हमलोग को गाली देते रहे हैं। कन्याकुमारी में पीएम नरेंद्र मोदी के ध्यान पर तेजस्वी ने कहा कि मोदी का हर एक काम स्क्रिप्ट होता है। फोटो शूट होता है, उनको मूवी करना होता है, रील बनाना होता है। नौजवानों को मोदी से एक चीज सीखना चाहिए की रील कैसे बनाया जाए।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव-2024 : बिहार में PM मोदी पर भारी पड़े तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Ghat Preparation: छठ पूजा से पहले पाकुड़ के घाटों...

Pakur Chhath Ghat Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पाकुड़ शहर के विभिन्न घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार...

Patna Parks Chhath Puja: पटना में इस बार गंगा घाट ही...

Patna Parks Chhath Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार गंगा घाटों के...

Jeevika Didi Chhath Products: बांस के सूप-दउरा से बदली महिलाओं की...

Jeevika Didi Chhath Products, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के बाजार में बिहार की जीविका दीदियों के पारंपरिक हुनर की खूब मांग है।...