शराब के नशे में BDO ने उत्पाद की महिला अफसर व सिपाही को मारी टक्कर, गिरफ्तार

कैमूर : जिले के चैनपुर बीडीओ ने शराब के नशे में एक निजी वाहन से उत्पाद विभाग की एक महिला अफसर व सिपाही को जोरदार टक्कर मार दिया। जहां उत्पाद पुलिस द्वारा चैनपुर बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, गया जिला के खिजोर सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव निवासी कैलाशपुरी के 54 वर्षीय पुत्र चंद्रभूषण गुप्ता बताया जाता है। उत्पाद पुलिस द्वारा बताया गया कि केंवा नहर के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था तभी चैनपुर बीडीओ शराब के नशे में धूत अपनी वाहन से तेज रफ्तार में आ रहे थे।

आपको बता दें कि जैसे ही रुकवाने की कोशिश किया गया तब तक उत्पाद उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक लवली कुमारी एवं सिपाही आरती कुमारी को जोरदार टक्कर मार दिया। जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर, चैनपुर बीडीओ को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े : प्रेम-प्रसंग मामले में प्रेमिका ने रची प्रेमी की हत्या की साजिश, शव बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...