MADHEPURA में भूमि विवाद में दो भाई में मारपीट, तीन जख्मी

मधेपुरा: मधेपुरा में भूमि बंटवारा को लेकर दो भाइयो के बीच जम कर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। मामले में बताया जाता है कि इटहरी गोहमनी निवासी भूपेंद्र यादव और उपेंद्र यादव के बीच पूर्व में मौखिक रूप से बंटवारा हुआ था। दोनों ही भाई अपने हिस्से की जमीन पर अपने हिसाब से रह रहे थे।

अचानक हाल फ़िलहाल में दोनों भाइयो के बीच बंटवारा को लेकर एक बार फिर से कहासुनी होने लगी। कहा सुनी के बीच दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया और फिर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों तरफ से तीन व्यक्ति जख्मी हैं जिन्हे इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्ष ने सिंहेश्वर थाना में मामला दर्ज कराया है। मामले में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि दोनों पक्ष के तरफ से आवेदन दी गई है, पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें

MADHEPURA MADHEPURA

MADHEPURA

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...