Advertisment

सम्राट ने कहा- हिंसा के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं लालू

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानी दो जून को प्रदेश कार्यालय में पाटलिपुत्र संसदीय सीट से एनडीए के प्रत्याशी व बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव के साथ कल यानी एक जून को मसौढ़ी में उनके उपर हुए फायरिंग को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। सम्राट चौधरी ने कहा कि चिंता के साथ सवाल पूछने आया हूं। पाटलिपुत्र और सारण के चुनाव में हिंसा में बदलते जा रहे हैं। चुनाव को लालू परिवार की तरफ से हिंसा में बदल दिया गया है।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

लालू प्रसाद के गुंडों से हमारे कार्यकर्ता लड़ रहे हैं – सम्राट

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार हिंसा के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। लालू प्रसाद के गुंडों से हमारे कार्यकर्ता लड़ रहे हैं, अस्पताल में भर्ती हैं। 2005 से पहले के हालात में बिहार को ले जाना चाह रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में बूथ कैप्चर होता था। चुनाव आयोग से भी हमने इस पर शिकायत की है कि इस पर कार्रवाई की जाए। बीजेपी के कार्यकर्ता दानापुर और पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती हैं। लालू प्रसाद यादव और राजद के लोग गुंडागर्दी के लिए मशहूर हैं। लालू प्रसाद का मतलब गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा- उन्होंने फोन कर सिर्फ इतना कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित होनी चाहिए

उपमुख्यमंत्री ने कल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब रामकृपाल यादव पर गोली चली तो उन्होंने फोन कर सिर्फ इतना कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने न्याय और कार्रवाई तक कि बात तब नहीं की थी। भाजपा शांति और लालू के गुंडा गुंडागर्दी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि लालू नहीं बदले, लालू का मतलब गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और गुंडों को प्रश्रय देने का काम है। उन्होंने कहा कि कल चुनाव के दौरान जहां पर भी घटनाएं हुई हैं वहां और इन घटनाओं में घायल लोगों से मिलने भाजपा की टीम जाएगी और उन लोगो से मिलकर फीडबैक लेगी।

रामकृपाल यादव ने पूरी घटना का सिलसिलेवार दिया विवरण 

इधर, प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रामकृपाल यादव ने पूरी घटना का सिलसिलेवार विवरण दिया। उन्होंने कहा कि वे आज तक कभी भी सुरक्षा घेरे में नहीं रहा। उनकी सुरक्षा जनता और कार्यकर्ताओं ने ही की है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि नियम के विरुद्ध तिनेरी गांव के पास चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर स्थानीय विधायक रेखा देवी अपने लोगों के साथ पहुंची थी और भाजपा के समर्थकों ने जब इसका प्रतिकार किया तब उनलोगों के साथ मारपीट की गई। वे पूरी घटना जानने और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। जब वे लौट रहे थे, तब तीन गोली चलाई गई। एक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की गई।

उन पर हमले हुए और कई कार्यकर्ताओं को पीटा गया – BJP MP

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन पर हमले हुए और कई कार्यकर्ताओं को पीटा गया। उन्होने बताया कि वे गोली चलने से स्तब्ध हैं। हिंसात्मक तरीके से जबरदस्ती वोट लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिले। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक दोपहर में बूथ में पहुंची थी, अगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ गलत किया था तो उस समय प्राथमिकी क्यों नही दर्ज करवाई। मेरे प्रथमिकी दर्ज कराने के बाद रात को क्यों दर्ज कराई। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रेसवार्ता में महामंत्री ललन मंडल, राजेश वर्मा, एमएलसी राजेन्द्र गुप्ता और प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे।

एग्जिट पोल के लोगों का सम्मान है – सम्राट चौधरी

लोकसभा चुनाव-2024 के एग्जिट पोल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एग्जिट पोल के लोगों का सम्मान है। जो उनका और जनता का फीडबैक है उसको दिखाया। हमारा फीडबैक है कि हम 400 पार कर रहे हैं और बिहार की 40 सीट जीत रहे हैं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : असामाजिक तत्वों ने प्रत्याशी रामकृपाल पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल में काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अस्पताल परिसर में...