Bokaro : सड़क पार करते वाहन ने कुचला, बेटे ने कर दिया सड़क जाम, फिर हुआ…

Bokaroबोकारो जिले के सियालजोरी थाना क्षेत्र के उसरडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के विरोध में इलेक्ट्रो स्टील के मार्ग को परिजनों ने घंटो सड़क जाम कर दिया तथा वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

ये भी पढ़ें- Dhurva Dam में फिर मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में… 

मृतक की पहचान उसरडीह निवासी नारायण राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक नारायण राय बुधवार की सुबह 5 बजे सड़क पार कर रहे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया।

बेटे ने शव सड़क पर रखकर कर दिया सड़क जाम

घटना के बाद चालक वाहन समेत भागने में सफल हो गया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। मृतक के बेटे सूरज राय ने कहा कि घटना के बाद कोई अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- Sushila Devi murder case : खून में नहाया रिश्ता, अपनो ने कर दी हत्या और फिर…

बेटे ने इस दौरान मांग की है कि 15 लाख रुपए मुआवजा तथा नौकरी जब तक नहीं मिलता है तब तक सड़क जाम रहेगी। घटना के बाद सड़क पर तीन किलोमीटर तक लंबा सड़क जाम लग गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img