छत से गिर कर सेंटरिंग मिस्त्री की मौत

नालंदा : सिलाव थाना इलाके के हटियापर गांव के समीप मकान निर्माण के दौरान छत से गिरकर एक सेंट्रिंग मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक सोहडीह मोहल्ला निवासी राज कुमार महतो का 35 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार हैं। मृतक छोटी पहाड़ी मोहल्ला ननिहाल में बचपन से रह रहा था। परिजन ने बताया कि एक स्कूल में मकान का निर्माण हो रहा था। उसी की छत ढलाई के लिए सेंटरिंग का काम करने गया था।

परिजनों को किसी ने फोन कर बताया कि दीपक का एक्सीडेंट हो गया है। सदर अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद आनन फानन में पर अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत पाया। मृतक के दो बच्चे हैं। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। सिलाव थानाध्यक्ष मो. इरफान खा ने बताया कि सेंटरिंग करने के दौरान पैर फिसलने से छत से गिर गए। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया वहां उनकी मौत हो गई। सोहसराय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : World Environment Day : युवाओं ने लोगों के बीच एक हजार पौधे का किया वितरण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का...

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(Reliance Industries Limited) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp-आधारित AGM डिजिटल असिस्टेंट लॉन्च किया...

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...

Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी,...

Jharkhand MGNREGA Strike: झारखंड राज्य MGNREGA कर्मचारी संघ के आह्वान पर, राज्य भर के MGNREGA कर्मचारी पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...