Advertisement
Advertisement

बगहा बीजेपी की तरफ से हुआ स्वागत समारोह, लड्डू से तौले गए सतीश चंद्र दुबे

बगहा : भाजपा जिला के कार्यकर्ताओं ने वाल्मिकी नगर लोकसभा चुनाव जीतने उपरांत स्वागत समारोह किया। पूरे देश में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर बेतिया और वाल्मिकी नगर में भारी मतों से विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे को सिनेमा चौक बगहा-1 पर लड्डु से तौला। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी किया। साथ ही सवा क्विंटल लड्डू लोगों के बीच वितरित भी किया गया।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

इस जीत में सभी की भागीदारी रही – सतीश चंद्र दुबे

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि वाल्मिकी नगर लोकसभा, बेतिया लोकसभा, मोतिहारी लोकसभा और शिवहर लोकसभा सहित कई लोकसभा क्षेत्रों के जीत में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मेहनत का नतीजा है कि उनके नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता तन, मन और धन से लगकर अपने एनडीए प्रत्याशी को जिताने का काम किए। वहीं इस अवसर पर सांसद दुबे ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासशील नीति और कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत को दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। सबने इस जीत मे सांसद सतीश चंद्र दुबे और स्थानीय विधायक राम सिंह के कड़ी मेहनत की सराहना की। उक्त अवसर पर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद और सतीश चन्द्र दुबे जिंदाबाद का नारे लगते रहे।

कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे

आपको बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, सिप्पू चौबे, हृदया दुबे, जिला महामंत्री अचिंत्य कुमार लल्ला, सुजित चौरसिया, संजय पांडे, दीपु तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता, सुजित सिंह, नागेंद्र सहनी, अमरेश श्रीवास्तव, धनंजय यादव, अनिल यादव, मोहन साहु, प्रमोद राम, मुकेश द्विवेदी, रौशन तिवारी, दीपक गुप्ता, ओम निधि जी, व्यापारी मुन्ना जयसवाल, मधु नथानी, संजय ऊन पैलेस, प्रहलाद सोनी, अशोक सोनी, बैद्यनाथ प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, प्रभात माली, प्रमोद काजु, श्री कांत हालदार, अखिलेश सिंह, टी एन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष बलराम मिश्रा, अभिषेक राय, प्रमोद शाह, ब्रजेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, बबलु मिश्रा, सुदामा खरवार, नितेश पाठक, गोविंद जयसवाल, कृष्णा कसेरा, शैलेश दुबे, अमित पांडेय, बदरी प्रसाद, दुर्गेश धोनी और रणधीर प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : वाल्मीकि नगर सीट से जीत के बाद लोगों का अभिनंदन करते दिखे सुनील कुमार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...