चंद्रहास चौपाल ने कहा- जनता का अपार समर्थन मिला लेकिन धन बल के आगे मैं गया हार

सुपौल : जिस तरह से विरोधी दल की ओर से चुनाव में बड़े-बड़े नेता और मंत्री ने लगातार कैम्पेनिंग कर हमें कमजोर करने की कोशिश की गई। इसके बावजूद हमारे साथ जनता का अपार समर्थन रहा। हमारे कार्यकर्ता हमेशा मौके पर डटे रहे। हमें अप्रत्याशित वोट भी मिले लेकिन हम धन बल और सत्ता बल के सामने हार गया। यह बात सुपौल संसदीय क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद राजद के उम्मीदवार रहे चंद्रहास चौपाल ने कहा।

साथ ही चंद्रहास चौपाल ने गंभीर आरोप भी लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के द्वारा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से मतदाताओं को लुभाने का कार्य करवाया गया। जिसके चलते धन बल और सत्ता बल के सामने मेरी हार हुई।
उक्त बातें राजद प्रत्यासी चंद्रहास चौपाल ने सुपौल जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक सभागार परिसर प्रेसवार्ता कर बतलाया। जिसमे उन्होंने सबसे पहले सुपौल के नवनिर्वाचित सांसद जदयू के दिलेश्वर कामत को जीत की शुभकामना दी।

इस मौके पर चंद्रहास चौपाल ने कहा कि भले ही हम हार गए लेकिन सुपौल की जनता का हमे अपार समर्थन मिला है। इसके लिए उन्होंने जनता का आभार प्रकट किया। कहा कि हार के बाबजूद वे सुपौल की जनता के लिए हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरे रहेंगे। इस मौके पर लव यादव और राजा हुसैन सहित अन्य राजद कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : श्यामनगर में चोरों का बढ़ा आतंक, 2 अन्य दुकानों में चोरी करने में असफल रहे चोर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट 

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...