लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी

Desk. खबर सियासत से है। एनडीए की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, आज एनडीए की बैठक हुई। इसमें एनडीए के दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया। इसके बाद सरकार बनाने के लिए एनडीए ने दावा पेश किया है।

नरेंद्र मोदी बोले

इससे पहले एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि NDA का एलायंस सबसे सफल गठबंधन है। ये सत्ता प्राप्त करने का, सरकार चलाने का या कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। ये राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से नेशन फर्स्ट के प्रति कमिटेड समूह है।

पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून के पहले जो लोग (इंडी गठबंधन) EVM को लगातार गाली दे रहे थे, मुझे लगता था कि इस बार ये लोग EVM का अर्थी जुलूस निकालेंगे। लेकिन 4 जून की शाम आते-आते उनको ताले लग गए। EVM ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को सामने आ गया। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। बीजेपी को 240 सीटें ही मिली है, जो बहुमत से 32 सीटें कम है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 292 सीटें मिली है।

Bhagalpur Corona News: 66 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, क्या बिहार...

Bhagalpur Corona News: बिहार के भागलपुर में COVID-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एक 66...

Bihar Vigilance Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में पर्यटन विभाग...

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने टूरिज्म डिपार्टमेंट के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ...

Anant Singh Son Abhishek Election: मोकामा की राजनीति में बड़ा बदलाव!...

Anant Singh Son Abhishek Election: बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर...