मुजफ्फरपुर में 10 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग मेला आयोजित

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सौजन्य से 10 दिवसीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार का आयोजन मुजफ्फरपुर जिला के गौशाला रोड में किया गया है। खादी मेला का उद्घाटन मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने फीता काटकर की। खादी मेला में 120 स्टॉल का निर्माण किया गया है, जिसमें खादी, हैण्डलूम और हैण्डीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पीएमईजीपी, जीविका समूह एवं अन्य का स्टॉल लगाया गया है।

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मेला में खादी, हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट के 80 संस्थाओं द्वारा बिहार के उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ भाग लिया गया है। मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्त्रों, ग्रामोद्योग, उत्पाद का प्रचार-प्रसार तथा उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक बिक्री हो सके एवं इससे जुड़े कामगारों को प्रोत्साहन मिलें।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने खादी मॉल के निर्माण कार्य का जायजा लिया और इसी महीने में निर्माण पूरा हो जाने की बात कही। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, उद्योग महाप्रबंधक अभिलाषा, मेला प्रभारी अभय सिंह के अलावा खादी मेला से जुड़े कर्मी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

बिहार में एनडीए गठबंधन 40 सीटें जीतेगा- रामनाथ ठाकुर

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

10

10

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...