Advertisement
Advertisement

धूमधाम से मनाई गयी वाल्मीकि जयंती, शिक्षा और विकास पर ज़ोर

झरिया : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वधान में बाल्मीकि कॉलोनी कोयरीबांद झरिया में भगवान वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी. भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्ज्वलित  किया गया. बाल्मीकि समाज के लोगों ने सभी मुख्य अतिथियों को महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित ग्रंथ देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद डॉ भोला सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक अमर बावरी, समरी लाल, धनबाद के विधायक राज सिन्हा और झरिया के बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह उपस्थित थी. इस कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज के लोग भी पहुंचे.

वाल्मीकि समाज के लोगों को किस तरह से शिक्षा और विकास से जोड़ा जाए इस पर चर्चा की गयी. वहीं यूपी के बुलंदशहर से आए सांसद भोला सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज के विकास और शिक्षा के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी जोर दे रहे हैं. उन्होंने झारखंड सरकार पर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में जिस तरह से दलित और महिलाओं पर उत्पीड़न की मामला सामने आ रहा है यह कांग्रेस शासित सरकार की विफलता को उजागर करता है.

रिपोर्ट : अनिल मुंडा

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...