Bettiah में दहेज़ के लिए नवविवाहिता की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक नवविवाहिता की दहेज़ के लिए हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में मृतिका के मायके वालों ने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज़ के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतिका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बेतिया के नरकटियागंज की है जहाँ शिकारपुर थाना क्षेत्र के डी के शिकारपुर गांव में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका के पिता ईश्वर भगत ने बताया कि बीते 8 मार्च को अपनी बेटी की शादी डी के शिकारपुर गांव निवासी परमानंद भगत के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया था। शादी के बाद से ही मृतिका की सास और पीटीआई दहेज़ में चेन और अंगूठी के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी दामाद ने बेटी को करंट लगा कर मारने की बात कही थी। मृतिका के पिता ने पति और सास पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Supaul में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 2 जख्मी

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Bettiah Bettiah Bettiah

Bettiah

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...