गढ़वा में नवविवाहिता ने पति को जहर देकर मार डाला, शादी के एक महीने बाद ही हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहों कुंदर गांव में नवविवाहिता द्वारा पति की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महज एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधे 22 वर्षीय बुद्धनाथ सिंह की उसकी पत्नी सुनीता ने खाने में कीटनाशक मिलाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

ससुराल में रहने से कर रही थी इनकार
पुलिस के अनुसार, बुद्धनाथ की शादी 11 मई को छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी सुनीता से हुई थी। विवाह के तुरंत बाद ही सुनीता ससुराल छोड़कर मायके लौट गई थी और वहां से वापस आने में लगातार आनाकानी कर रही थी। दोनों परिवारों की बीच पंचायती के बाद सुनीता को पुनः विदा कराकर ससुराल लाया गया।

कीटनाशक दवा से हत्या की आशंका
शनिवार को दंपती बाजार गए, जहां सुनीता के कहने पर बुद्धनाथ ने कीटनाशक दवा खरीदी। सुनीता ने इसे खेतों में कीड़े लगने का बहाना बताया था। लेकिन रविवार रात बुद्धनाथ की अचानक मौत हो गई। परिजनों को शक हुआ, तो मृतक की मां राजमती देवी ने बहू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
रंका थानेदार ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पत्नी की साजिश और हत्या की योजना की पुष्टि के संकेत मिले हैं। मृतक की मां का आरोप है कि सुनीता कभी भी उनके बेटे के साथ रहना नहीं चाहती थी और समाज के दबाव में ससुराल आ गई थी।

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...