पूर्व विधायिका शांति देवी के निधन पर RJD नेताओं ने प्रकट की शोक संवेदना

पूर्व विधायिका शांति देवी के निधन पर लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित राजद परिवार के वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है। RJD कार्यालय में शांति देवी के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर और फूल माला चढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में राजद नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव एवं पूर्व मंत्री बिहार सरकार विजय प्रकाश यादव की माता पूर्व विधायिका शांति देवी का आज सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया इनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी के राज्य कार्यालय का आधा झंडा इनके सम्मान में झुका दिया गया। राजद के प्रदेश कार्यालय में करीब 1:00 बजे दिन में स्वर्गीय शांति देवी जी का पार्थिव शरीर लाया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर और फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार यादवेंदु, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधायक सुदय यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, निर्भय अंबेडकर, संजय यादव, मुकुंद सिंह, बल्ली यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, कुमर राय, जेम्स कुमार यादव, विनोद यादव, सुबोध सिंह, राकेश रंजन रजक, उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य नेताओं ने इनके पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RJD 1 22Scope News

इनके निधन का समाचार सुनकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, नवनिर्वाचित सांसद, डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज कुमार झा, सांसद राज्यसभा संजय यादव, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सहित अन्य नेताओं ने इनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से ‌राज्य को अपूर्णीय क्षति हुई है और इससे समाजवादी परिवार में जो खालीपन आया है उसकी भरपाई मुमकिन नहीं है। इनके निधन से राजद परिवार काफी मर्माहत हैं।

NCP जुट गई विधानसभा चुनाव की तैयारी में, कहा ‘हम एनडीए के साथ…’

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...