Breaking : मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों का हुआ बंटवारा

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नई सरकार बन गई है। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी आज यानी नौ जून को सरकार बना लिया है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचा। शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के सभागार में आयोजन किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को शपथ दिलवायीं थी। आज यानी 10 जून को मोदी 3.0 की पहली बैठक शाम को दिल्ली में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। साथ ही मोदी कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है।

GOAL Logo page 0001 9 22Scope News

मोदी कैबिनेट में मंत्रियों का बंटवारा

इस बीच मोदी कैबिनट में शामिल मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर लिया गया है। अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय फिर से दिया गया है। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय मिला। वहीं अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाए गए हैं। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और शहरी एवं विकास मंत्रालय मिला है। शिवराज सिंह चौहान देश के कृषि मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिली। चिराग पासवान को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। जीतनराम मांझी को लघु एवं सुक्ष्म उद्योग (MSME) मंत्रालय का विभाग मिला है। ललन सिंह को पंचायती राज का मंत्रालय मिला है।

Modi Cabinet 22Scope News Modi Cabinet 1 22Scope News Modi Cabinet 2 22Scope News Modi Cabinet 3 22Scope News Modi Cabinet 4 22Scope News Modi Cabinet 5 22Scope News Modi Cabinet 6 22Scope News

वहीं अश्विनी वैष्णव को रेल व सूचना मंत्रालय दिया गया। श्रीपद नाइक को ऊर्जा राज्य मंत्रालय मिला। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय मिला। तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया। राममोहन नायडू को उड्डन मंत्रालय का जिम्मा मिला है। अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिला है। किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा मिला है। प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मंत्रालय का जिम्मा मिला है। सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। सर्वानंद सोनवाल को जलशक्ति मंत्रालय का जिम्मा मिला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया दूर संचार मंत्रालय का जिम्मा मिला है। हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय का जिम्मा मिला है। भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा मिला है। गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा मिला है।

यह भी पढ़े : मोदी 3.0 : बिहार से 8 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें कौन-कौन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

ईंट का दीवार गिरने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत,...

बिहिया : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर धोबिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह ईंट का दीवार गिरने से दो मासूम...

NEET 2026 Dhanbad Result: गोल धनबाद के 40+ विद्यार्थियों ने हासिल...

NEET 2026 Dhanbad Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET 2026 के नतीजों में धनबाद के गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया...

पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू, DM ने NDRF, SDRF व प्रशासन...

गयाजी : गयाजी जिले के गुरपा के रघुनगर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू करने वाली...