77वें जन्मदिन पर लालू ने काटा 77 पाउंड का केक, ढोल नगारे बजा झूमे कार्यकर्ता

पटना: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 77वें जन्मदिन के अवसर पर 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद ने परिवार, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा। इन्होंने लोगों से जन्मदिन पर संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को गरीबों से शोषितों, वंचितों के बीच जाकर काम करना चाहिए और उनको गले लगा कर उनको सम्मान का भाव देना चाहिए। साथ ही साथ देश में गंगा- जमुना संस्कृति और भाईचारा के माहौल को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना चाहिए। सामाजिक न्याय तथा धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सजग रहना होगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, सारण से इंडिया गठबंधन की लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, विधान पार्षद कारी शोएब, अशोक पांडेय, विधायक विजय मंडल,अनिरुद्ध यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मधु मंजरी, अरुण यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा

पूर्व विधायक अनवर आलम, दीनानाथ सिंह यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद साहनी, प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह, बल्ली यादव, ई अशोक यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, गुलाम रब्बानी, मनोज कुमार सिंह, जेम्स कुमार यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, राजेश पाल,उपेंद्र चंद्रवंशी, अरुण कुमार सिंह, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अफरोज आलम, राकेश रंजन रजक सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने बताया कि लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता अनिल जायसवाल ढोल नगाड़े के साथ 11 ठेले पर लड्डू और विभिन्न तरह की मिठाइयां और खाजा लेकर धूमधाम के साथ राबड़ी के आवास पर पहुंचे। लालू प्रसाद के जन्मदिन के पूर्व संध्या से ही राजद कार्यालय को रंगीन बल्ब की रोशनी से सजावट की गई। पूरे पटना में पोस्टर, बैनर लगाकर लालू जी के दीर्घायु होने और देश तथा बिहार की राजनीति को नई दिशा देने में महती भूमिका निभाएं इसकी नेताओं औरकार्यकर्ताओं ने कामना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को लेकर सोमवार की रात में ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली से पटना पहुंचे। लालू जी का जन्मदिन समारोह पूर्वक पूरे राज्य भर में पार्टी के सभी जिला कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में धूमधाम से मनाया जा रहा है और पार्टी की ओर से झुग्गी, गरीब, दलित बस्तियों में जाकर सामग्री बांटी जा रही है। आम लोगों के बीच जाकर लालू जी का संदेश हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

Textile Minister गिरिराज सिंह ने संभाला पदभार, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...