तीसरी बार PM बनने के बाद पहली बार बिहार आएंगे मोदी, जानें क्या है कार्यक्रम

पटना: तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर 19 जून को बिहार आएँगे। प्रधानमंत्री 19 जून को सुबह करीब 9.45 बजे प्रधानमंत्री नालंदा के खंडहरों का दौरा करेंगे। सुबह करीब 10.30 बजे प्रधानमंत्री बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे।

Highlights

विश्वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। परिसर में 40 कक्षाओं के साथ दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं, जिनकी कुल बैठने की क्षमता लगभग 1900 है। इसमें 300 सीटों की क्षमता वाले दो सभागार हैं। इसमें लगभग 550 छात्रों की क्षमता वाला एक छात्र छात्रावास है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, एम्फीथिएटर सहित कई अन्य सुविधाएँ भी हैं, जिसमें 2000 व्यक्तियों तक की क्षमता है, फैकल्टी क्लब और खेल परिसर आदि हैं।

परिसर एक ‘नेट जीरो’ ग्रीन कैंपस है। यह सोलर प्लांट, घरेलू और पेयजल उपचार संयंत्र, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के लिए जल पुनर्चक्रण संयंत्र, 100 एकड़ जल निकाय और कई अन्य पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भर है। विश्वविद्यालय का इतिहास से गहरा नाता है। लगभग 1600 साल पहले स्थापित मूल नालंदा विश्वविद्यालय को दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। 2016 में, नालंदा के खंडहरों को संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल घोषित किया गया था।

इससे पहले प्रधानमंत्री 18 जून की शाम वाराणसी पहुंचेंगे जहां पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम करीब 7 बजे प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। रात करीब 8 बजे वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे।

कृषि सखी अभिसरण कार्यक्रम (केएससीपी) का उद्देश्य कृषि सखी के रूप में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से ग्रामीण भारत को बदलना है, जिसमें कृषि सखियों को पैरा-एक्सटेंशन वर्कर के रूप में प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करना शामिल है। यह प्रमाणन पाठ्यक्रम “लखपति दीदी” कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप भी है।

बिहार में 24 घंटे में गई 8 की जान, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

https://youtube.com/22scope

PM PM PM PM PM

PM

Video thumbnail
बिहार चुनाव: साहेबपुर कमाल और वैशाली विधानसभा सीट में जातियों का समीकरण दिलचस्प, ये ये दावेदार!
03:30:41
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (25-04-2025)
07:29
Video thumbnail
आदिवासी कहने पर बन्दोबस्त अधिकारी पर हुआ था केस, हाइकोर्ट ने दी राहत, जानिये कारण
05:06
Video thumbnail
चुनाव से पहले लालू की बढ़ी सजा तो तेजस्वी और राजद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
03:50
Video thumbnail
पाकिस्तान का पुतला फूंकते JMM कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का क्यों किया विरोध,क्या jmm इसपर देगा सफाई
04:21
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामला पहुंचा दिल्ली, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगा जवाब | 22Scope
08:16
Video thumbnail
टाईगर की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल, पुलिस का क्या है जवाब जानिए ...
03:49
Video thumbnail
Pahalgam Terror Attack : रांची में आक्रोश प्रदर्शन, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | 22Scope
06:14
Video thumbnail
Ex CM चंपई ने डेमोग्राफिक बदलाव पर कांग्रेस पर साधा निशाना तो हुआ पलटवार | Jharkhand News | 22Scope
06:56
Video thumbnail
HEC की जमीन पर रह रहे लोगों को अब छत नहीं, क्या स्मार्ट सिटी के लिए हटा अतिक्रमण, क्या कह रहे लोग
07:20