Advertisement
Advertisement

Dhanbad : बाईक टपाने वाले गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद…

Dhanbad : धनबाद जिले में बार-बार हो रही बाइक चोरी की वारदात पर अब अंकुश लग सकेगा। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर SSP के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम ने पांच बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार किया है जो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक दर्जन बाइक भी बरामद हुई है।

गिरोह बनाकर करते थे चोरी

घटना की जानकारी देते हुए तिसरा थाना में एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन ने बताया कि खास-कुईयाँ के रहने वाले दो शातिर अपराधकर्मी गिरोह बनाकर झरिया एवं धनबाद जिला के अन्य जगहों से मोटरसाईकिल चोरी करने के लिए प्लानिंग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Simdega : डीटीओ की अनुपस्थिति में चालक कर रहा था वसूली और फिर…

जिसके बाद थाना प्रभारी तिसरा एवं घनुवाडीह ओ०पी० प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी की गई और सोनू सिन्हा तथा भोलु महतो के यहां से पुलिस ने उन्हें चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा।

पहले भी कई मामले में जेल जा चुके हैं अपराधी

जिसके बाद आरोपियो ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में बताया। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की गई अन्य 8 मोटर साईकिल को बरामद किया गया तथा इनके अन्य तीन (03) सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के ठिकाने पर ईडी की दबिश, करोड़ों रुपए और…

पकडे़ गए सभी अभियुक्तों ने मोटर साईकिल चोरी करने एवं बेचने में अपनी संलिप्ता की बात को स्वीकार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में सोनू सिन्हा एवं भोलू महतो पहले से ही चोरी, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट में जिले के की थानों में मामले दर्ज हैं।

 

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...