5 देसी पिस्टल के साथ दो हथियार तस्कर और एक खरीदार गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में पुलिस ने दो हथियार तस्कर और एक खरीदार को 5 देसी पिस्टल और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. दोनों कार्रवाई मटिहानी थाना क्षेत्र में की गई है.

मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगेर जिला का रहने वाला चंदन कुमार और खगड़िया का रहने वाला अमरजीत कुमार हथियार की खेप लेकर मटिहानी थाना क्षेत्र के पान गाछी पहुंचा है. इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया. जिसके पास से पांच देसी पिस्टल और मोबाइल जब्त किया गया है. उसके निशानदेही पर खरीदार बेगूसराय के राजेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.

एक अन्य कार्रवाई में मटिहानी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चाक गांव में बादल कुमार के घर छापेमारी की, जहां से पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि बिहार में भी पंचायत चुनाव चल रहा है. इसको लेकर पुलिस सजग है.

मटिहानी थाना क्षेत्र में 24 नवंबर को मतदान होना है. इसके पूर्व हथियार की एक बड़ी खेप बरामद होना पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.

रिपोर्ट : सुमित

कोडरमा के सतगांवा से तीन युवक हथियार सहित गिरफ्तार

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...