आवास बोर्ड जमीन व्यवसायिक करण मामले में 400 लोगों से मांगा गया स्पष्टीकरण

रांची: आवास बोर्ड एक बार फिर पुरे राज्य में चर्चा में आ गया है। बोर्ड की ओर से हरमू हाउसिंग कॉलोनी, अरगोड़ा और बरियातू हाठिसंग कॉलोनी में आवास बोर्ड  के जमीन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने वाले लगभग 400 लोगों को नोटिस भेजा है और इस मामले में जवाब मांगते हुए  उनसे पूछा गया है कि व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन स्वयं कर रहे हैं या किसी दूसरे को किराए पर दिया गया है। इसके लिए कहां से अनुमति ली गई है।

नोटिस का जवाब नहीं देने पर बोर्ड कानूनी कार्रवाई करेगा। इधर, बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा व्यवसायिक गतिविधियों के अलावा कॉलोनी में चल रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों को भी टार्गेट करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय सहित दूसरे राजनीति दलों का कार्यालय चलाने पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि कानूनी प्रावधान के तहत ही सभी कार्रवाई हो रही है।

बोर्ड के बायलॉज में राजनीतिक दलों को प्लॉट देने कोई प्रावधान नहीं है। का कोई उन्होंने कहा कि गलत तरीके से चल रहे राजनीति दलों के कार्यालय बंद कराएं जाएंगे। जरूरत पड़ी तो फोर्स लगाकर बिल्डिंग खाली कराई जाएगी। साथ ही व्यवसायिक गतिविधि चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...