Computer Teacher में नौकरी लगाने के नाम पर लिया पैसा, फिर…

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में कंप्यूटर शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये के लेन देन मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। मामला नरकटियागंज बीआरसी के समीप की है। घायलों की पहचान सिकता थाना के कुर्सी बरावां गांव निवासी राकेश कुमार, सियरहि गांव के राजेश कुमार राम और पकड़ी गांव निवासी सतीश गुप्ता के रूप में की गई है।

मामले में जख्मी राजेश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर पकड़ी गांव निवासी सतीश गुप्ता और जितेंद्र कुमार ने विगत वर्ष अक्टूबर में एक लाख 20 हजार रूपये लिए साथ ही उसके एक अन्य रिश्तेदार से भी 70 हजार रुपया लिया। काफी दिनों तक जब नौकरी नहीं लगी तो हमलोगों ने अपना पैसा वापस माँगा जिसके बाद दोनों टाल मटोल करने लगे।

शनिवार को फिर से रूपये मांगने पर उन लोगों ने बीआरसी के समीप मिलने बुलाया जहां बातचीत के दौरान वे लोग मारपीट करने लगे। वहीं जख्मी सतीश गुप्ता ने बतया कि जितेंद्र कुमार ने दोनों से रुपया लिया है और वह गारंटर बना था। उसे बीआरसी के समीप उक्त लोगों ने बुला कर मारपीट की जिसमें वे जख्मी हो गए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Delhi CM अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अगली सुनवाई…

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Computer Teacher Computer Teacher Computer Teacher

Computer Teacher

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...