Advertisment

एक दिन पहले डोरंडा में हुए गोलीकांड में चार लोग गिरफ्तार

रांची: डोरंडा इलाके में एक दिन पहले हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर पुलिस का कहना है कि जिन चार लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया है उनमें  अली खान के ससुर आजम अहमद के अलावा आफताब आलम, बिट्टू और रौशन शामिल हैं।

सभी आरोपी डोरंडा के ही रहने वाले हैं। पुलिस अब पीड़िता शबाना परवीन व उसके भाई शकील अख्तर को टारगेट कर गोली चलाने वाले आरिफ उर्फ हनुमान और मोइन खान के अलावा अली खान, शहबाज उर्फ चोंच, गवाला, फैज कुरैशी व मुग्गी कुरैशी समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच में यह भी जानकारी मिली है कि तीन वर्ष पहले हिनू स्थित फन सिनेमा के समीप हुए जमीन कारोबारी अल्ताफ हत्याकांड में शामिल अली खान ने अपने ससुर आजम खान के इशारे पर ही पूरी घटना को अंजाम दिया है।

इसके लिए गिरोह के सदस्य आरिफ उर्फ हनुमान और मोईन खान के अलावा अन्य लोगों का सहयोग लिया है। फिलहाल पुलिस नामजद अभियुक्त आरिफ व मोईन समेत अन्य की तलाश कर रही है।

मालूम हो कि डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मणिटोला में जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने गोलीबारी की थी। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी।

 

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...