Advertisment

जेल से कुख्यात अली खान मांग रहा रंगदारी, डोरंडा में गुर्गों ने चलाई गोली

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ला में शुक्रवार देर रात रंगदारी को लेकर हुए गोलीकांड में पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस घटना में दो घायलों, इमरान और मो. तबरेज अंसारी के बयान पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है।

शुक्रवार देर रात अपराधियों ने रंगदारी को लेकर गोलीबारी की, जिसमें चार लोग—मो. तबरेज, नदीम अंसारी, आसिफ और जावेद—गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज रिम्स में चल रहा है। इसके अलावा, इमरान के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अली खान जेल से चला रहा रंगदारी का नेटवर्क
पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि बिरसा मुंडा जेल में बंद कुख्यात अपराधी अली खान जेल से ही अपने गुर्गों के माध्यम से रंगदारी का रैकेट चला रहा है। हत्या समेत कई संगीन मामलों में जेल में बंद अली खान के इशारे पर उसके गुर्गे स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से जबरन रंगदारी वसूल रहे हैं।

इमरान ने किया खुलासा
घायल इमरान ने बताया कि अली खान के गुर्गों ने उसे तीन बार रंगदारी देने के लिए मजबूर किया था। रमजान के कारण वह पिछले 10 दिनों से रंगदारी नहीं दे पा रहा था, जिस पर अली खान ने टिंकल के फोन पर कॉल कर उसे धमकाया।

पुलिस जांच में तेजी
इस मामले में पुलिस ने अज्जू, विक्की, मोईन, विपुल शर्मा, टिंकल खान, फैज कुरैशी, महबूब उर्फ भूस, सरफराज उर्फ मुग्गी, रूस्तम, आजम और फरमान समेत कई अन्य आरोपियों को चिन्हित किया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आठ लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे इस रैकेट के और भी कड़ियों का खुलासा होने की संभावना है।

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...