जहानाबाद : नई नवेली दुल्हन को पति ने रखने से किया इनकार, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

जहानाबाद : जहानाबाद शहर के बड़ी संगत मोहल्ले में पति-पत्नी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां नई नवेली दुल्हन को पति ने रखने से इंकार कर दिया तो पत्नी आज खुद अपने ससुराल पहुंच गई। बताया जाता है कि दिसंबर 2023 में गया के मानपुर निवासी सीमा गुप्ता की शादी नगर थाना क्षेत्र के बड़ी संगत मोहल्ले के अमित कुमार से हुआ था। कुछ दिनों तक दोनों ठीक-ठाक रहा लेकिन लड़का का किसी दूसरी लड़की से पूर्व से ही अफेयर चल रहा था। मोबाइल पर बात करते हुए अमित की पत्नी ने देख लिया। जिसका उसकी पत्नी ने विरोध जताया। इसी से गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया।

आपको बता दें कि कई महीनों तक जब पति पत्नी को नहीं लेने आया तो पत्नी खुद लड़का के दरवाजे पर आकर घर में रहने का प्रयास करने लगी। लेकिन ससुराल वाले ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बाहर हो हल्ला और नोक-झोक होते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई। जैसे ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची की लड़का घर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि हम लोगों को सूचना मिली कि पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर हमलोग इस जगह पहुंचे लेकिन अमित कुमार घर से फरार है। लड़की को थाना ले जाया जा रहा है। इनके द्वारा जो लिखित दिया जाएगा उस आधार पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। जिस तरह से पति-पत्नी में हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। इसे आसपास के लोग देखने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : Jehanabad के अतुल वत्स का आया नाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बख्तियारपुर में STF व जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी...

बख्तियारपुर : बिहार के पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स...

गोपालगंज पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी आकाश घायल

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के समीप शनिवार को तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई...

ECL Job Scam: फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के...

ईसीएल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। एसीबी टीम धनबाद के निरसा पहुंचकर शिकायतकर्ता...

Teacher Eligibility Test Update: टेट अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 65...

 सुप्रीम कोर्ट ने टेट अनिवार्यता से जुड़ी 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। कार्यरत शिक्षकों को अब 31 अगस्त 2028 तक टेट...

JTET Language Dispute: भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर 3 जून...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए 3 जून को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय कमेटी की बैठक होगी। भोजपुरी, अंगिका और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img