10 लाख की रंगदारी को लेकर होटल के संचालक पर हुई गोलीबारी, बाल-बाल बचे संचालक

मुंगेर : जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के शिव लाइन होटल लालखा चौक में 10 लाख की रंगदारी को लेकर बदमाशों ने होटल संचालक गौरीपुर निवासी अमन कुमार पर जान मारने की नीयत से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी की घटना से जहां होटल संचालक संहिता आसपास के लोग दहशत में है। घटना को लेकर होटल संचालक ने जहां पांच लोगों को नाम याद करते हुए थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है।

रंगदारी एवं गोलीबारी की घटना को लेकर थाना में आवेदन देते हुए होटल मालिक अमन कुमार पिता किशोर प्रसाद उर्फ बंटी ने बताया है कि एडम आदमपुर एवं डकरा काली स्थान के रहने वाले पांचों बदमाश हथियार से लैस होकर लाइन होटल पर पहुंचे और 10 लाख़ रुपए की रंगदारी की मांग करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। जब तक हम कुछ बोलते पांचो बदमाश जान मारने की नीयत से मुझ पर भी फायरिंग कर दिया। किसी तरह हम जान बचाकर वहां से इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग किए है।

हालांकि गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। इधर, होटल संचालक की ओर से दिए गए आवेदन पर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, होटल संचालक पर रंगदारी को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के बाद आदमपुर गांव में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस अगर मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो खून खराबे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : मां भारती के नाम एक वृक्ष लगाकर भाजपा ने पर्यावरण संरक्षण के कड़ी को किया मजबूत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...

Jharkhand Panchayat Election: OBC आरक्षण के लिए Triple Test शुरू, अप्रैल-मई...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में OBC आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग मतदान केंद्र और मतदाता...

Jharkhand RTE Admission: प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर दाखिले का...

 झारखंड में RTE की 25% आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए आय सीमा 72 हजार से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने की तैयारी है।...