‘पूरे क्षेत्र को जलजमाव से बचाना नगर निगम प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी’

बेतिया : बेतिया नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आज एक बड़ी बता कही है। उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र को जलजमाव से बचाना नगर निगम प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। मंगलवार को शहर में बरसात के जारी रहने के बीच सिकारिया ने सघन शहरी क्षेत्र के खुदाबख्त चौक, संत कबीर चौक और पॉवर हाउस चौक आदि के समीप बरसाती पानी की सुचारू निकासी में समस्या होने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची महापौर ने सफाई निरीक्षक और चलंत सफाई कार्यबल को दिन रात सजग रहने का आदेश दिया।

इसके साथ ही नगर निगम की महापौर ने कहा कि आज की बरसात में कुछेक स्थानों पर अपवाद को छोड़ कर सुचारू जल निकासी में कोई समस्या नहीं सामने आई है। उन्होंने नाले नालियों में कूड़ा कचरा डालने वालों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिया। मौके पर नगर निगम के सफाई निरीक्षक मोहमद तबरेज और जुलुम साह आदि जल निकासी में मुस्तैदी करते देखे गए। महापौर ने इसी तरह की मुस्तैदी पूरे बरसात के मौसम में दिखाने का निर्देग दिया। सिकारिया ने यह भी कहा कि बरसात के जारी मौसम में सुचारू जल निकासी बनाए रखने के लिए चलंत दल और सफाई निरीक्षकों को लगातार सजगता बरतते हुए संवेदनशील चिन्हित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का आदेश दिया।

यह भी पढ़े : DM ने कहा- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन में बरतें पूर्ण पारदर्शिता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher Verification: 27 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी...

 बिहार में 27 हजार शिक्षकों के CTET, BEd, दिव्यांग, जाति, निवास और विषयवार प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फर्जी मिलने पर बर्खास्तगी, FIR और...

CBSE Sample Paper 2026-27: 10वीं और 12वीं के 138 सैंपल पेपर...

 CBSE ने 2026-27 सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए विषयवार Sample Question Paper और Marking Scheme जारी की है। जानें पूरी...

Ranchi Mutation Scam: नामकुम अंचल से फाइल गायब करने का आरोप,...

 नामकुम अंचल के म्यूटेशन मामले में गिरफ्तार पूर्व CI मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार ने दस्तावेज गायब होने का आरोप कर्मचारी महली...