Advertisment

T20 World Cup : महामुकाबले में भारतीय टीम की ऐतिहासिक हार, बर्दाश्त नहीं कर सके फैन्स

दुबई : टी-20 वर्ल्डकप के महामुकाबले में भारतीय टीम की ऐतिहासिक हार हुई है. पाकिस्तान ने रविवार को दुबई में खेले गए इस मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे, जिसे पाकिस्तान को ओपनर्स ने ही बिना किसी दिक्कत के बना लिया.

वर्ल्ड कप के मैच में टीम इंडिया की इस शर्मनाक हार को देखना, भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए मुश्किल हो रहा था. लाइव मैच देखते हुए भी यह क्रिकेट फैन्स का गुस्सा जाहिर हो रहा था. आखिरकार जब मैच की आखिरी गेंद फेंकी गई और पाकिस्तान टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो फैन्स बिफर पड़े और उन्होंने अपना गुस्सा टीवी सेट पर उतारा. भारत की हार पर फैन्स ने टीवी तोड़कर प्रदर्शन किया.

वर्ल्ड कप मुकाबले में टीम इंडिया की यह हार भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए गम का पहाड़ टूटने जैसा है. बिहार के फारबिसगंज में तो क्रिकेट फैन्स इस कदर गमजदा हुए कि उन्होंने मैच खत्म होते ही टीवी सेट तोड़ डाले.

टॉस हारकर भारत ने बनाए 151 रन

कप्तान विराट कोहली की किस्मत ने एक बार फिर साथ नहीं

दिया. पाकिस्तान के खिलाफ इस महामुकाबले में विराट कोहली ने टॉस गंवा दिया और इसी के साथ भारत की हार भी तय हो गई. अगर पिछले 8 मैच का रिकॉर्ड देखें तो साल 2018 के बाद टी-20 में भारत ने उन सभी मैचों को गंवाया है, जहां उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 से कम रन बनाए हैं. रविवार को भी ऐसा हुआ, भारत ने टॉस हारा और पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 151 रन ही बनाए.

शाहीन आफरीदी की बॉलिंग के आगे भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से रहे फेल

भारतीय टीम को सबसे बड़ी उम्मीद उसके ओपनर्स से थी, लेकिन इस बड़े मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल पूरी तरह से फेल रहे. रोहित शर्मा तो पहली ही बॉल पर आउट हो गए और एक भी रन नहीं बनाया, वहीं केएल राहुल भी सिर्फ 3 रन बना पाए. पाकिस्तान के शाहीन आफरीदी की शानदार बॉलिंग के आगे भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे. ओपनर्स के फेल होने का प्रेशर ही रहा कि भारत तेजी से रन ही नहीं बना पाया.

भारतीय टीम ने कुल 46 डॉट बॉल खेली

ओपनिंग के फेल होने के बाद भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर भी जवाब दे गया, सिर्फ कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत के अलावा कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. इसके साथ ही बड़ी चिंता का विषय ये भी रहा कि भारतीय टीम ने कुल 46 डॉट बॉल खेलीं, जिसकी वजह से प्रेशर बढ़ता गया.

शाहीन आफरीदी ने झटके तीन विकेट

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने मैच की शुरुआत में धारदार बॉलिंग की. भारत की टीम यहां पर ही फेल हो गई और शाहीन ने ओपनिंग की कमर तोड़ दी. शाहीन आफरीदी ने अपने चार ओवर में 31 रन दिए और तीन विकेट लिए, उन्होंने इस दौरान 13 डॉट बॉल भी डालीं. शाहीन आफरीदी ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली का विकेट लिया.

बेटे की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, घर से उठी दो-दो अर्थी एक साथ

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...