Advertisment

2 दिन पूर्व गायब हुआ स्कूली छात्र सकुशल बरामद, मकान मालिक का बेटा निकला अपहरणकर्ता

पटना : किरायेदार मकान मालिक पर क्या भरोसा कर सकते हैं जब मकान मालिक ही गलत हो। जी हां आपने सही सुना। किरायेदार मकान मालिक के भरोसे अपने घर तक छोड़ कर कहीं चले जाते हैं। लेकिन मकान मालिक ही गलत निकल जाए तो किरायेदार क्या कर सकते हैं। मकान मालिक तो एक तरह से किरायेदार अपना गार्जियन भी मानते हैं। ताजा खबर राजधानी पटना से है। पटना से दो दिन पूर्व गायब हुआ स्कूली छात्र को पटना पुलिस ने बरामद कर लिया है। छात्र का अपहरण कर लिया गया था। इसमें पटना पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

आपको बता दें कि अपहरण का साजिश नाकाम हुआ। मकान मालिक का बेटा ही अपहरणकर्ता निकला। किरायेदार के बेटा का मकान मालिक का बेटा ही अपहरण किया हुआ था। मकान मालिक के बेटा अंजेस कुमार अमन और उसके दो दोस्त ने मिलकर किरायेदार के बेटा का किडनैप कर लिया था। मकान मालिक के बेटा सहित दो लोगों को पटना के राजीव नगर पुलिस ने धर दबोचा और बच्चा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों पूछताछ कर रही है। बरामद छात्र का नाम पीयूष बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस ने 145 लोगों के चेहरे पर लौटायी खुशी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...