Lalu Yadav ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘अगस्त में गिर सकती है केंद्र की सरकार’

पटना: राजधानी पटना स्थित RJD के कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लालू यादव ने कहा कि आज ही के दिन 28 वर्ष पूर्व दिल्ली के बिहार भवन में पार्टी की नींव पड़ी थी। उस वक्त हमलोग पार्टी के नाम को लेकर दिमाग लगा रहे थे लेकिन बाद में सभी लोगों ने सुझाव दिया और फिर पार्टी का नाम राजद पड़ा। राजद ने देश में कई प्रधानमंत्री बनाया और कई को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान लालू यादव ने केंद्र की सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि दिल्ली की सरकार बिल्कुल कमजोर है। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। लालू यादव ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि संभव है कि अगस्त में ही मोदी जी की सरकार जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। हमलोग मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और राज्य में अपनी सरकार बनाएंगे।

यह भी पढ़ें- RJD के स्थापना दिवस के अवसर पर तेजस्वी BJP-JDU पर रहे हमलावर, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav

Lalu Yadav

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...