बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष Dr Anil Sulabh ने नेपाल के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

पटना: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ ने नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री और मधेश जनाधिकार मंच के अध्यक्ष उपेंद्र यादव के साथ शुक्रवार को नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव से भेंट की और उन्हें अक्टूबर माह में प्रस्तावित साहित्य सम्मेलन के शताब्दी समारोह के लिए आमंत्रित किया। डॉ सुलभ ने उपराष्ट्रपति को अपनी चार पुस्तकों, ‘हिन्दी के प्रणम्य पुरुष’, ‘प्रथम पग’, ‘प्रियंवदा’ तथा ‘मै मरुथल सा चिर प्यासा’ की प्रतियाँ भी भेंट की।

काठमांडू में उपराष्ट्रपति निवास में लगभग बीस मिनट की इस मुलाक़ात में डा सुलभ ने बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के गौरवशाली 105 वर्षों के अवदान से उपराष्ट्रपति को अवगत कराया और नेपाल में हिन्दी के उन्नयन के संदर्भ में भी चर्चा की। डॉ सुलभ ने बताया कि यह भेंट भारत और नेपाल के मध्य सांस्कृतिक और साहित्यिक संबंधों के विकास की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संपन्न हुआ। डॉ सुलभ के साथ नेपाल हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष और नेपाली तथा हिन्दी के वरिष्ठ कवि डॉ राम दयाल राकेश और पटना से आए समाज-सेवी और संस्कृति-कर्मी शिवम झा भी भेंट में सम्मिलित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस Dial 112 ने पूरे किये दो वर्ष, एडीजी ने कहा…

https://youtube.com/22scope

Dr Anil Sulabh Dr Anil Sulabh

Dr Anil Sulabh

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img