झारखंड में अब तक सामान्य से 50% कम बारिश

रांची: मानसून आने के बाद से झारखंड में बारिश जो हो रही है,लेकिन कम या ना के बराबर।रोजाना बादल छा रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो रही, लेकिन  बादल छाने के कुछ देर बाद मौसम साफ भी हो जा रहा हा है।

मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार अगले दो दिन राज्य में सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। 6 जून को सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, सात जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 8 से 11 जुलाई तक राज्य के कुछ क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

रांची में रोजाना बारिश की भविष्यवाणी की जा रही है। लेकिन 20 जून के बाद एक दिन मूसलाधार बारिश नहीं हुई। रोजाना बादल छा रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो रही, लेकिन पूरा शहर तर नहीं हो रहा। बादल छाने के बाद कुछ देर बाद मौसम साफ भी हो जा रहा हा है।

इससे रांची के किसान सबसे अधिक मायूस हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक रांची में बारिश की संभावना जताई है। इधर, मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार राज्य में अभी भी 50 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे खराब स्थिति पाकुड़ की है।

यहां 78 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। सिमडेगा की स्थिति सबसे बेहतर है। यहां 241 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। अभी तक 245 एमएम बारिश हो चुकी है। मात्र 15 प्रतिशत की कमी है। इसके अलावा सभी जिलों में 30 से 78 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। इधर, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 76 एमएम बारिश गढ़वा के बारडीहा में दर्ज की गई।

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...