JDU MLA का बड़ा बयान, कहा- बिहार में BJP का कोई वजूद नहीं

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बड़ा बयान देकर बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का कोई वजूद नहीं है। बता दें कि गोपाल मंडल इस तरह के बयान देने के लिए जाने जाते हैं। वह इस तरह के बयान देकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का दिमाग खराब हो गया है। वह लंद का फंद बोलते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। गोपाल मंडल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह टिक्की वाला कौन है।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में लगातार हो रहा है विकास

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...