अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रु. इनाम देगी पुलिस

रांची: डेली मार्केट थाना क्षेत्र के ओसीसी कंपाउंड स्थित थोक जेवर विक्रेता राजेश पॉल उर्फ बापी हत्याकांड के 2 वर्ष बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टेक्निकल सेल के अलावा गुप्तचर भी फेल हो गया। अब पुलिस को आम लोगों की याद आई है। घटना में शामिल 4 अपराधियों की पुलिस ने अखबारों में तस्वीर छपवाई है और सूचना देने का आग्रह किया है। इसके अलावा 50 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

मालूम हो कि 7 जून 2022 को 6 अपराधियों ने दिनदहाड़े ओसीसी कंपाउंड स्थित थोक जेवर विक्रेता राजेश पॉल उर्फ बापी के अरविंद पॉल नामक थोक जेवर दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनके अलावा राजेश पॉल के मामा घनश्याम पॉल को भी पिस्टल के बल से मारकर घायल कर दिया था। बाइक सवार अपराधी बैग में जेवर भरकर ले भागा था।

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे 4 अपराधियों ने पहले जेवर दिखाने को कहा। इसके बाद जेवर अपने बैग में भरने लगा, तो मौके पर मौजूद राजेश पॉल ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। एक अपराधी ने तुरंत उनके सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजेश पॉल के मामा को पिस्टल के बट से मारकर सिर फोड़ दिया था।

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...