Ranchi: रातू में छिनतई मामले में अपराधियों का पोस्टर जारी, 20 हजार का इनाम भी घोषित

Ranchi: रातू थाना अंतर्गत काठीटांड के पास 26 दिसंबर को पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 14 लाख छिनतई मामले में पुलिस ने दो अपराधियों का पोस्टर जारी किया है। साथ ही रांची पुलिस ने अपराधियों पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। वहीं पहचान बताने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

Ranchi: अपराधियों का पोस्टर जारी

रांची पुलिस ने अपनी घोषणा में कहा है कि 26.12.24 को स्टेट बैंक काठीटांड पास छिनतई की घटना हुई थी। इसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों का पहचान की गयी है। दोनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

Ranchi: रातू में हुई थी घटना

बता दें कि, 26 दिसंबर की दोपहर रातू स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी 14 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था। इसी दौरान बैंक से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो अपराधियों ने कर्मचारी को रोका और पैसे भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई थी। अब पुलिस अधिकारियों ने घटना में शामिल अपराधियों का पोस्टर जारी किया है।

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...