Naubatpur में चोर होने के शक में एक युवक की पीट पीट कर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

नौबतपुर: बिहार में अपराधी तो अपना कहर बरसा ही रहे हैं आम जन भी मॉब लिंचिंग करने से बाज नहीं आते। ताजा मामला नौबतपुर से है जहां लोगों ने चोरी के शक के आधार पर एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के पलटू छतनी गांव की है जहां कुणाल राम नामक एक युवक की लोगों ने पीट कर हत्या कर दी और शव को बांसवारी में फेंक दिया। हत्या की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है जबकि हत्या के आरोप में एक युवक को हिरासत में भी लिया है। मामले में डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के पलटू छतनी गांव में एक युवक की लोगों ने चोर होने के शक में पीट पीट कर हत्या कर दी है। शव बांसवारी में फेंके जाने की भी सूचना मिली।

सूचना के आधार पर मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि हत्या के आरोप में एक युवक को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के ऊपर पूर्व में भी नौबतपुर थाना में मामला दर्ज था। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Munger में खराब बिजली आपूर्ति व्यवस्था से नाराज लोग उतरे सड़क पर, किया…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

NAUBATPUR NAUBATPUR Naubatpur

NAUBATPUR

Bihar CSR Policy 2025: CSR नीति 2025 पर बिहार सरकार की...

Bihar CSR Policy 2025, पटना: बिहार में समावेशी और सतत विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: कैमूर में धान खरीद के भुगतान...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: बिहार में धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं।...

giridih में JMM संगठन विस्तार की तैयारी तेज, 15 दिनों में...

गिरिडीह में झामुमो की संगठनात्मक बैठक में अगले 15 दिनों में पंचायत और शहरी वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया।...