NAUBATPUR में युवक की पीट कर हत्या, पुलिस ने 1 को लिया हिरासत में

नौबतपुर: राजधानी पटना में आपराधिक वारदात है कि थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी पटना में छात्र हर्ष के हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि पटना से सटे नौबतपुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या अपराधियों ने बीती रात पीट कर दी। मृतक की पहचान नौबतपुर के सिल्वर टोला का रहने वाला सुधीर कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक ओला कैब का ड्राइवर था और वह बीती रात अपना काम खत्म कर अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था। साबरचक के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे रोक कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुँचाया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हालांकि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई। घायल की मौत इलाज के दौरान हो गई। एक युवक को हिरासत में लिया गया है और पुलिस पूछताछ में जुटी है। घटना के पीछे आपसी रंजिश सामने आ रही है, फ़िलहाल जाँच के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

यह भी पढ़ें- 5 दिन से लापता किशोर की तालाब में मिला शव, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

NAUBATPUR NAUBATPUR NAUBATPUR

NAUBATPUR

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...