रुपौली में गरजे चिराग और मांझी, कहा ‘Double Engine की सरकार में हो रहा देश और राज्य का विकास’

पूर्णिया: 10 जुलाई को रुपौली विधानसभा में उपचुनाव को लेकर मतदान होना है और इसके लिए अंतिम समय में सभी पार्टी अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर अपना पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में एनडीए के जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के समर्थन में मतदान की अपील करने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतनराम मांझी रुपौली पहुंचे। दोनों नेताओं ने ओरलहा, भवानीपुर और टीकापट्टी में चुनावी सभा को संबोधित किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कल तक जहां हमलोगों को अपने आप को बिहारी कहने पर शर्म आती थी वहीं अब हमें बिहार और बिहारी कहने पर गर्व होता है। हमारे राज्य में डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार में बिहार का काफी विकास हुआ है। अब बिहार का नाम पूरी दुनिया में गर्व के साथ लिया जाता है। इसके साथ ही केंद्र में एनडीए की सरकार देश का डंका पूरे विश्व में बजा रही है।

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और भारत में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं के सम्मान के लिए हर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में रसोई गैस, गरीबों के इलाज के लिए पांच लाख रूपये का मुफ्त इलाज करवाने के लिए आयुष्मान कार्ड सहित कई और अन्य योजनाएं शामिल है। उन्होंने अगले पांच वर्षों तक देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिए जाने की बात भी कही। दोनों नेताओं ने लोगों ऐसे कलाधर मंडल के पक्ष में मतदान की अपील की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- एक बार फिर दिखी IAS S Siddharth की सादगी, ट्रेन से पहुंचे स्कूल का निरीक्षण करने

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Double Engine Double Engine Double Engine

Double Engine

Saffrn

Trending News

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...

Jharkhand Treasury Scam: फर्जी वेतन निकासी की जांच का दायरा बढ़ा,...

 झारखंड में ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी घोटाले की जांच तेज, 12 और ट्रेजरी को शामिल करने का प्रस्ताव, रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए...

Jharkhand Teacher Exam Scam: हाईकोर्ट जांच शुरू, JSSC भर्ती 2016 में...

 झारखंड में JSSC शिक्षक भर्ती 2016 की गड़बड़ी पर हाईकोर्ट के फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने जांच शुरू की, सरकार और आयोग से मांगा पूरा...

NEET UG Exam Ranchi: 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थी देंगे...

रांची में NEET UG परीक्षा आज, 21 केंद्रों पर 10 हजार परीक्षार्थी शामिल, 180 सवाल और 720 अंक का पेपर, एक्सपर्ट ने दिए अहम...

Jharkhand Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, कई जिलों में...

मेटा डिस्क्रिप्शन: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम बदला, रांची समेत कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी, ऑरेंज और येलो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img