अनोखे अंदाज में लालू के बड़े लाल, शिवलिंग से लिपटकर कराया जलाभिषेक

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अक्सर अलग-अलग कारणों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। राजनीति के अलावा तेजप्रताप भगवान की भक्ति को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। तेजप्रताप यादव का वृंदावन से भी काफी लगाव है। वहां भी हमेशा जाते रहते हैं। ऐसे में तेजप्रताप यादव अब भगवान शिव की भक्ति को लेकर चर्चा में हैं। शिवलिंग को जलाभिषेक करवाने का उनका तरीका काफी वायरल हो रहा है।

तेजप्रताप शिवलिंग से लिपटकर कराया जलाभिषेक

राजद नेता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करवाया। उनका जलाभिषेक का अंदाज अलग रहा। तेजप्रताप जलाभिषेक के समय शिवलिंग से लिपट कर बैठे हुए दिखाई दिए। अब तेजप्रताप द्वारा कराए गए इस जलाभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अनोखा है तेजप्रताप द्वारा जलाभिषेक

वायरल हो रहे वीडियो में तेजप्रताप यादव शिवलिंग से लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक पुजारी ऊपर से दुध और पानी आदि डालकर अभिषेक कर रहे हैं। अभिषेक के बीच तेजप्रताप शांत होकर शिवलिंग से लिपटे दिखाई पड़ रहे हैं। बता दें कि तेजप्रताप को कई बार कृष्ण और महादेव की वेशभूषा में भी देखा गया है।

इस पर क्या बोले तेजप्रताप यादव?

राजद नेता तेजप्रताप यादव ने जलाभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर करते हुए शिव के बारे में काफा कुछ लिखा भी है। उन्होंने लिखा है कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं। महादेव को गले लगाने का अर्थ है स्वयं के सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना। अराजकता के बीच शांति पाना महादेव को ढूंढना है। हर-हर महादेव।

यह भी पढ़े : ऐतिहासिक मंदिर और पौराणिक माना जाता है सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Jharkhand Weather Alert: 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और...

झारखंड में चक्रवात अर्णब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची समेत कई जिलों में...

Dhanbad Murder: जमीन विवाद में दौलत राम महतो की हत्या, चाचा...

 धनबाद के बरवाअड्डा में 32 वर्षीय दौलत राम महतो की धारदार हथियार से हत्या। जमीन विवाद में चाचा समेत पांच पर आरोप, पुलिस जांच...

Ranchi News: पश्चिम बंगाल से चोरी सरसों तेल की रांची में...

 पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सरसों तेल के मामले में बंगाल पुलिस ने रांची के चान्हो में छापेमारी की। ओपा गांव से 40 से...