Breaking: Hemant Cabinet: हेमंत सरकार के विभागों का हुआ बंटवारा, इन्हें मिला ये विभाग

Hemant Cabinet: खबर राजधानी रांची से है। हेमंत मंत्रिमंडल (Hemant Cabinet) के विस्तार के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है, उसे अपने पास रखा है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन को जल संसाधन विभाग और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

Hemant Cabinet: इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

मंत्री रामेश्वर उरांव को वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्यकर विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। सत्यानंद भोक्ता को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी मिली है। बद्यनाथ राम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

वहीं हेमंत कैबिन दीपक बिरुआ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को छोड़कर) विभाग एवं परिवहन विभाग संभालेंगे। बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग संभालेंगे।

इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। मिथिलेश कुमार ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं हफीजुल हसन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग का दायित्व दिया गया है। वहीं बेबी देवी महिला, बाल विकास एवं साजिक सुरक्षा विभाग संभालेंगी, जबकि दीपिका पांडेय सिंह कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Hemant Cabinet: का विस्तार

बता दें कि आज हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इसमें जेएमएम कोटे (मुख्यमंत्री को छोड़कर) से छह, कांग्रेस कोटे से चार और राजद कोटे से एक मंत्री ने पद की शपथ ली। इन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई। हेमंत मंत्रिमंडल में जेएमएम से चंपई सोरेन, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुआ, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं कांग्रेस से डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह ने शपथ ली। इसके अवाला राजद कोटे से एकमात्र सत्यानंद भोक्ता हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनाए गए।

Raj Hospitals Violence Case: IMA ने अस्पतालों में Zero Tolerance Policy...

राज हॉस्पिटल्स घटना पर IMA Hospital Board of India ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू...

Bihar Green Energy Projects को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से सहयोग मांगने...

बिहार सरकार ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, BESS, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम-कुसुम सहित कई हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय और...

Bihar Filariasis Mission को UN और WHO की सराहना, फाइलेरिया उन्मूलन...

बिहार में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। UN और WHO ने बिहार की उपलब्धि की सराहना की। चार जिलों ने पहली...