Giridih : शादी की खुशियां गम में बदली, एक की मौत, तीन घायल…

Giridih : गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के द्वारपहरी में दूल्हे की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम राजेश मंडल बताया जा रहा है और वह धनबाद का  रहने वाला था। घटना में एक मास्टर समेत तीन घायल हो गए।

वापस लौटने के क्रम में हुई घटना

जानकारी के अनुसार द्वारपहरी निवासी घनश्याम मंडल के बेटे मुकेश मंडल की शादी पास के ही गांव के ललिता देवी की बेटी के साथ मंगलवार को होनी थी। जबकि सोमवार की रात दूल्हे के गांव में विवाह की अन्य रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दुल्हे का बड़ा बहनोई राजेश मंडल अपने साले मुकेश के एक दोस्त सहित अन्य लोगों के साथ कहीं गया हुआ था।

कार के उड़े पखच्चे

वहां से लौटने के क्रम में वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण द्वारपहरी के कौदेया मोड़ में असंतुलित होकर ताड़ के पेड़ से जा टकराई। हालाँकि कहा ये भी जा रहा है कि कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए और साथ ही ताड़ का पेड़ भी गिर गया।

घटना में दूल्हे के बहनोई राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दुर्घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...