Lalu Family गए अंबानी की शादी समारोह में, विजय सिन्हा ने कसा तंज…

पटना: एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शिरकत करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे और बहु तेजस्वी-राजश्री, बेटा तेजप्रताप और बेटी मीसा भारती के साथ चार्टर्ड विमान से रवाना हो गए हैं। लालू परिवार को शादी में शामिल होने के लिए अंबानी ने एक चार्टर्ड विमान भेजा था उसी से सभी लोग मुंबई के लिए रवाना हुए हैं।

अंबानी के चार्टर्ड विमान से मुंबई जाने के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू परिवार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें जनता को बताना चाहिए कि अंबानी के भेजे गए विमान से कैसे सज धज कर जा रहे हैं। इन लोगों ने अंबानी के बारे में क्या सब नहीं कहा और आज उनके भेजे विमान में सज धज कर मुंबई पूरे परिवार के साथ रवाना हुए हैं। उन्हें आज बताना चाहिए कि उसी अंबानी के विमान से कैसे जा रहे हैं जिसके ऊपर उन्होंने भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए।

वहीं बिहार में लगातार पुल गिरने के मामले में तेजस्वी के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करने के मामले में विजय सिन्हा ने कहा कि निश्चित रूप से यह लालू परिवार और कांग्रेस परिवार का पाप है। हमलोग पुलों के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी ला रहे हैं। मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत ही अब पुलों का रख रखाव होगा। हमलोग एक एक पुल को चिह्नित कर रहे हैं और सभी पुलों का बेहतर रख रखाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार को Special Status की मांग पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिया बयान, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Lalu Family Lalu Family Lalu Family

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...